
महराजगंज।(न्यूज पैच)। वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव के भतीजे शुभम श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर महराजगंज जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में शोक सभा आयोजित कर गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कम उम्र में शुभम श्रीवास्तव का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में पूरा पत्रकार समाज आशीष श्रीवास्तव एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। वही दैनिक जागरण के जिला प्रभारी विश्वदीपक त्रिपाठी ने कहा कि शुभम लगभग 32 वर्ष के होनहार युवा थे और भविष्य के लिए काफी सपने संजोए थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर जानकर हम सभी हैरान रह गए।
महामंत्री विनय नायक ने कहा कि इस दुःख के घड़ी में पूरा पत्रकार समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं। सभा में वक्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिंह विशेन, रविन्द्र यादव, दीपक शरण श्रीवास्तव, जेपी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, अनिल वर्मा, आरएन शर्मा, सचिदानंद मिश्रा, डा सतीश पांडेय, विनोद गुप्ता, बीडी यादव, नवीन मिश्रा, राकेश प्रजापति, प्रभात जायसवाल, सहित काफी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




