महराजगंज पुलिस के दो कर्मी सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई
क्षेत्राधिकारी सदर ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवाएं देने के बाद बुधवार को दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय महराजगंज में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सुरेन्द्र प्रताप सिंह और कुक नवल किशोर कुशवाहा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पुलिस विभाग के अनुसार, दोनों कर्मियों ने महराजगंज सहित विभिन्न जनपदों में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया। उनके योगदान को याद करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




