चोरी की ई रिक्शा के साथ एक बाल अपचारिक गिरफ्तार
पुलिसिया तलाशी के दौरान बाल अपचारी के पास से नाजायज चाकू भी बरामद

सिन्दुरिया। (न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने चोरी की एक ई रिक्शा को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी के पास से बरामद कर लिया। साथ ही पुलिसिया तलाशी के दौरान गिरफ्तार बाल अपचारी के पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को हरिहरपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता सिन्दुरिया चौराहे पर महराजगंज मार्ग पर स्थित अपनी दुकान के सामने ई रिक्शा यूपी 56 बीटी 1530 खड़ा करके सोने चले गये। सुबह उठे तो देखा कि उनकी ई-रिक्शा चोरी हो चुकी थी। 11 अप्रैल को पवन कुमार गुप्ता ने ई रिक्शा चोरी होने की तहरीर स्थानीय पुलिस को दिये। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मेरे नेतृत्व में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्या, उप निरीक्षक आलोक सिंह, उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, का. राहुल चौधरी एवं का. अभिमन्यु खरबार की टीम ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर स्थित ध्रुव नारायण महिला पीजी कॉलेज के समीप सिसवा – सिन्दुरिया मार्ग पर 12 अप्रैल को 3. 58 बजे जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा निवासी एक बाल अपचारी के पास से ई रिक्शा बरामद कर लिया। साथ पुलिसिया तलाशी के दौरान बाल अपचारी के पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया । इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303 (2), 317 (2), 317 (4) एवं 4 / 25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध इसके पूर्व भी वर्ष 2024 में बीएनएस की धारा 303 (2) एवं 117 (2) के तहत मुकदमा दर्ज है।




