ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया हुनर

विधायक जयमंगल कनौजिया ने किया शुभारंभ, विजेताओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, महराजगंज के तत्वावधान में शनिवार को विकास भवन परिसर में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोक गीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कनौजिया एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का परिचय दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

पेंटिंग प्रतियोगिता में आदित्य गौड़ ने प्रथम, अदिति प्रजापति ने द्वितीय तथा शाहिद अली अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता में सुनैना एवं उनकी टीम प्रथम, अंकित एवं उनकी टीम द्वितीय तथा लकी उपाध्याय एवं उनकी टीम तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार लोक गीत समूह प्रतियोगिता में अमर गौतम एवं उनकी टीम ने प्रथम, शिवेश द्विवेदी एवं उनकी टीम ने द्वितीय तथा शेषमणि एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रदीप प्रथम, राहुल प्रजापति द्वितीय तथा प्रशांत तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जनक गुप्ता एवं उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रमाण पत्र और शील्ड देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिला।

इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी  प्रवीण मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह,  अनुज कुमार,  यशवंत पटेल तथा ब्रेक थ्रू महराजगंज के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!