सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक जमा किए जा सकेंगे ऑडीशन फॉर्म लोकगीत, भजन, आल्हा, कव्वाली, नाटक सहित 10 विधाओं के कलाकारों को मिलेगा अवसर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत लोकगीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल तथा नाटक दल सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण किया जाएगा।
विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) 30 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र सूचना विभाग की वेबसाइट http://information.up.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सूचना निदेशालय के गीत-नाट्य प्रभाग से भी कार्य दिवसों में आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
जनपद महराजगंज के इच्छुक कलाकार आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कर 30 जून 2026 तक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, 16 पार्क रोड, लखनऊ-226001 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।
सूचना विभाग ने कलाकारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा सके। विभाग का मानना है कि इस पहल से प्रदेश की लोक कला, लोक संस्कृति एवं पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का व्यापक मंच प्राप्त होगा।
ऑडीशन फॉर्म डाउनलोड करने हेतु वेबसाइट:
http://information.up.gov.in




