क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नहर में कूदी किशोरी का शव मिला कप्तानगंज नहर में

दो दिन तक चला तलाश अभियान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भिटौली थाना क्षेत्र से नहर में कूदकर लापता हुई एक किशोरी का शव बुधवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नहर में उतराता हुआ मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह घर से निकलने के बाद नारायणी नहर में कूद गई थी। घटना को आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को अवगत कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सघन तलाश अभियान शुरू किया। दिनभर चले अभियान के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई। नहर के विभिन्न हिस्सों में तलाश के दौरान भी कोई सफलता नहीं मिली।

इसी बीच कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुम्बाखोर इलाके में नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में की।

इसके बाद कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण कर रही है।

ये भी पढ़े…

नाराज किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!