ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

स्काउटिंग को मिलेगा नया विस्तार, डीआईओएस ने दिए सख्त निर्देश

जिला कार्यकारिणी की बैठक में बेसिक कोर्स, राज्य पुरस्कार शिविर और प्रगतिशील प्रशिक्षण पर बनी रणनीति

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अपराह्न 3:30 बजे प्रार्थना के साथ हुआ। इसमें जनपद में स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में बेसिक कोर्स के आयोजन, विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल के पंजीकरण एवं नवीनीकरण, बालक-बालिकाओं के प्रगतिशील प्रशिक्षण तथा राज्य पुरस्कार शिविर के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड दल का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में प्रशिक्षित स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन की नियुक्ति भी आवश्यक है, ताकि स्काउटिंग गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। इसके लिए शीघ्र ही विभागीय सर्कुलर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग बच्चों के व्यक्तित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है, इसलिए अधिक से अधिक विद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ लीडर ट्रेनर एवं जिला आयुक्त (वयस्क संसाधन) हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रभावी प्रणाली है। उन्होंने प्रशिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालक-बालिकाओं के प्रगतिशील प्रशिक्षण, कौशल विकास और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दें, जिससे छात्र भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

बैठक में जिला कमिश्नर स्काउट विजय प्रताप सिंह, जिला सचिव संजय कुमार मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष आफताब आलम खान, जिला कमिश्नर रोवर डॉ. सत्यप्रकाश, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली के प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर अग्रवाल, सहायक कमिश्नर स्काउट रमेश सिंह, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर सुरेश प्रसाद तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट दीनदयाल शर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक कुमार गुप्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड मौसम, सहायक लीडर ट्रेनर उमेश कुमार गुप्त, जिला संगठन आयुक्त गाइड नीलम त्रिपाठी तथा प्रशिक्षक रोहन यादव, नितिन कुमार और रिया जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!