दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को दो ग्रामसभाओं के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह,का. कृष्ण कुमार मौर्य, का. अमित कुमार एवं हृदयानन्द यादव की पुलिस टीम ने शनिवार को 45 वर्षीय वारंटी रोहित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम नरायनपुर को गिरफ्तार कर लिया । इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा 52 वर्षीय वारंटी मदन पुत्र पुन्नी, निवासी ग्राम मिठौरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड) कोर्ट संख्या 03 / न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा अलग – अलग धाराओं में वारंट जारी किया गया था।




