ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकली, 28 जून से जिले में चार लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

सीएचसी महराजगंज से रैली को दिखाई गई हरी झंडी, स्वास्थ्य अधिकारियों ने शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंचने का दिया संदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने और आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज से जागरूकता रैली निकाली गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया एवं सीएचसी अधीक्षक एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आमजन को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों और जनसहयोग के कारण आज भारत पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 4 लाख 17 हजार 788 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत 1,370 फिक्स बूथ, 886 डोर-टू-डोर टीमें, 12 मोबाइल टीमें, 930 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 2,213 आशा कार्यकर्ता सहित कुल 3,958 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। ये टीमें दूर-दराज़ के गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएंगी।सीएचसी अधीक्षक एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव और मोहल्ले में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने से वंचित न रखे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भागवत सिंह ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। इसके बाद भी यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो 6 जुलाई को ‘बी-टीम’ के माध्यम से उसे पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक करें तथा सुनिश्चित करें कि पांच वर्ष तक का प्रत्येक बच्चा अभियान का लाभ प्राप्त करे।

कार्यक्रम में बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीएएम फिरोज, मुन्ना कुमार, आफताब आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने विश्वास जताया कि जनसहयोग और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से इस बार भी जिले में पल्स पोलियो अभियान पूरी तरह सफल होगा।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!