बीडीओ ने मिनी स्टेडियम सिन्दुरिया का किया निरीक्षण
बाउंड्री वाल मरम्मत का सचिव को दिया निर्देश

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बुधवार को सिन्दुरिया स्थित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टूटे हुए बाउंड्री वालों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सर्वप्रथम मिनी स्टेडियम के टूटे हुए बाउंड्रीवाल को सचिव एवं ग्राम प्रधान से जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिये। साथ ही मिनी स्टेडियम के गेट को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में लगे हाईमास्ट एवं खराब सामुदायिक शौचालय को जल्द से जल्द जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा ठीक कराने के लिए पत्राचार करने की बात कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही कहा कि मिनी स्टेडियम में बने अतिरिक्त कक्ष को ठीक कराकर एक कक्ष में खेल सामग्री रखने के लिए तैयार कराया जाय और एक कक्ष को पोशाक पहनने के लिए प्रयोग में लाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ग्रिजेंदु पटेल, सचिव सत्यम चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि रामाज्ञा यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




