ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सीएमओ से मिले डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन महराजगंज के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सुरेंद्र कुमार चौधरी से मुलाकात कर जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनका स्वागत किये और विभागीय समस्याओं से अवगत कराये।
इस दौरान फार्मासिस्टों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से औपचारिक भेंट किया और जिले की फार्मासिस्टों की समस्याओं का भी पर चर्चा किये। इस अवसर पर जहीर अहमद, सतीश पटेल, संजय उपाध्याय, शिवेंद्र मिश्रा, रजनीकांत, चंद्रभूषण एवं बैजनाथ यादव सहित तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




