क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सडक के किनारे मृत मिला मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति, ग्रामीणो की सूचना पर पहुची पुलिस, शिनाख्त में जुटी
विक्षिप्त युवक कई दिनो से भटक रहा था गांव के आस पास

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के गौनरिया बाबू स्थित एन एच730पर प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में देखा गया।ग्रामीणो के अनुसार मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था और कई दिनो से गांव के आस पास भटकते देखा जा रहा था।गुरुवार को सडक के किनारे विक्षिप्त व्यक्ति लेटा देखा गया, काफी समय बाद कडी धूप मे जब एक ही अवस्था मे ग्रामीणो ने उसे देखा तो उन्हे संदेह उत्पन्न हुआ।
ग्रामीणो ने विक्षिप्त व्यक्ति के हालत की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणो की सूचना पर पहुचे एस आई रामविशुन यादव व हमराहियो ने शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गये। मृतक व्यक्ति की पहचान कराने के लिए पुलिस सक्रिय हो गयी।




