छत की कुण्डी से लटकता मिला विवाहिता का शव
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का विधिवत किया जांच परीक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नरायनपुर में 28 वर्षीया विवाहिता का शव छत की कुण्डी से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नरायनपुर निवासी संदीप प्रजापति की 28 वर्षीया पत्नी अंजनी बीती रात घर के सभी सदस्यों और बच्चों को खाना खिलाकर घर में सोने के लिए चली गयी। सोमवार की सुबह जब परिजनों घर में गये तो उसका शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। बतातें चले कि अंजनी का पति संदीप और उसका ससुर आठ महीना पहले बम्बई शहर में कमाने के लिए गये है।
घटना के समय घर में दो बच्चे क्रमशः 5 वर्षीय रिशु और 7 वर्षीय पीहू मौजूद रहे । घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पति और ससुर घर आने के लिए मुंबई रवाना हो गये है। अंजली की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दिये। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का विधिवत जांच परीक्षण किया। और इसके बाद मृतका का मोबाइल स्थानीय थाना लाकर जांच पड़ताल में जुट गयी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा और परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




