शिक्षक दिवस पर विशेष…
कलम से गढ रही देश का भविष्य और ट्रिगर से प्रदेश का गौरव बढा रही परिषदीय शिक्षिका सपना

पनियरा, महराजगंज।।(न्यूज पैच)। विकास खंड पनियरा के परिषदीय स्कूल सौरहा मे तैनात शिक्षिका सपना विश्वकर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी है, जहा एक तरफ शिक्षिका बनना महिलाओ की पहली पसंद है वही सपना विश्वकर्मा को कलम और बंदूक दोनो को चलाने मे महारथ हासिल है।शिक्षिका के तौर पर सपना बच्चो का भविष्य गढ रही है तो निशानेबाजी के शौक से मेडल हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर रही है। सपना ने अपनी प्रतिभा से नौकरी तो हासिल की और साथ में शूटिंग के शौक को इतिहास के पन्नो मे दर्ज करा दिया।दिल्ली मे आयोजित राइफल शूटिंग स्पर्धा मे सपना विश्वकर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर जनपद का गौरव बढाया है।

राइफल शूटिंग स्पर्धा मे रजत पदक विजेता सपना विश्वकर्मा पनियरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालय सौरहा मे वर्ष2015 से सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। शिक्षण कार्य और परिवार की जिम्मेदारियो का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए सपना ने राइफल शूटिंग मे स्टेट लेबल पर अपनी धाक कायम की। सपना ने यूपी राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली मे आयोजित50मीटर राइफल शूटिंग मे रजत पदक हासिल किया।सपना विश्वकर्मा एक कुशल शिक्षिका के साथ एक अचूक निशानेबाज भी है। नौकरी को ही कैरियर निर्माण मे सबसे अहम मानने वाली महिलाओ के लिए सपना एक मिशाल है जिन्होने खेल के क्षेत्र मे भी अपनी पहचान से परिवार का गौरव बढाया।सपना विश्वकर्मा मूलतः गोरखपुर जनपद की रहने वाली है।कलम से शिक्षा की अलख रायफल से पदक और रसोई मे पकवानो की महक से सपना अपनी प्रतिभा की चमक चहुओर बिखेर रही है।
टीचिंग शूटिंग और कुकिंग के हुनर का ‘संगम’ है सपना
सपना विश्वकर्मा की प्रतिभा केवल शूटिंग तक सीमित नहीं है। बेकरी एवं डेजर्ट मेकिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। *उनकी प्रमुख उपलब्धियों में “Baker of Delhi”, “Dessert Queen” — Rajasthan Royal Club, “Annapurna Award” — Lucknow Chef तथा “Baker Season-2 Winner” — Kitchen of Flavour जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियां शामिल हैं।शिक्षण, राइफल शूटिंग और बेकरी/डेजर्ट मेकिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सपना विश्वकर्मा ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। टीचिंग शूटिंग और कुकिंग के हुनर का संगम सपना विश्वकर्मा के प्रतिभा की तारीफ चहुओर देखने को मिल रही है।




