ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठूठीबारी थाने में शिव मंदिर का लोकार्पण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना ठूठीबारी परिसर स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया।
लोकार्पण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से थाना परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण को और मजबूती मिली है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल सहित थाना ठूठीबारी के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




