क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

यूरिया खाद की तस्करी पर कार्रवाई, ठूठीबारी पुलिस व SSB ने दो तस्करों को दबोचा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 बोरी यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 (कस्टम एक्ट) की धारा 111 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान एवं दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

उस्मान पुत्र निजामुद्दीन (26 वर्ष), निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, महराजगंज। पिंटू गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता (27 वर्ष), निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी, महराजगंज।

बरामद सामान

10 बोरी यूरिया खाद, मोटरसाइकिल HF Deluxe (UP56W-4180), मोटरसाइकिल Hero Honda (UP56A-3374) मोटरसाइकिल, Hero Splendor (UP56C-6982)

संयुक्त कार्रवाई करने वाली टीम

इस अभियान में थाना ठूठीबारी के उपनिरीक्षक रमेश पुरी, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल अभिषेक चौधरी के साथ 22वीं वाहिनी एसएसबी के एसआई-वाई रेगमा, सीटी अजय कुमार, सीटी दिनेश कुमार यादव एवं सीटी धीरेन्द्र कुमार सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!