ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

चंदन और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

निचलौल तहसील क्षेत्र में तटबंध और तटवर्ती इलाकों की स्थिति का लिया जायजा, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। लगातार हो रही बारिश और मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महराजगंज ने निचलौल तहसील क्षेत्र में चंदन और गंडक नदी के जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण किया।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश से प्राप्त आगामी दो दिनों के वर्षा पूर्वानुमान के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी ने शाम करीब 6 बजे चंदन नदी का निरीक्षण किया। इसके बाद 6:45 बजे गंडक नदी के बी-गैप स्थित ठोकर संख्या-1 का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर के साथ-साथ तटवर्ती क्षेत्रों और संबंधित संरचनाओं की स्थिति का भी आकलन किया गया। लगातार बारिश के कारण जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों से कहा गया कि नदी या तटबंध की स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव दिखाई देने अथवा किसी आपात स्थिति की आशंका होने पर तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), महराजगंज को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

जिला प्रशासन के अनुसार नदियों और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!