जंगल में बकरी खोजने गए पेड़ गिरने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत

पनियरा ( महराजगंज)।न्यूज पैच। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दनचाफी के बंगाली टोला निवासी अधेड़ पति पत्नी की उस समय मौत होने की खबर मिली है जब वह शनिवार शाम को जंगल में अपनी बकरी खोजने गए थे। उसी समय अचानक तेज आंधी व पानी से एक पेड़ अचानक उनके ऊपर उखड़ कर गिर गया। साथ में उनकी बच्ची भी थी जिसे भी चोट आई है।घटना की सूचना जरिए ग्रामवासी पनियरा पुलिस को प्राप्त हुई कि थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनचाफी के जंगल में दो व्यक्तियों की मृत्यु पेड़ गिरने से दबकर हो गई है।
सूचना पर उप निरक्षक रमेश चौधरी मय हल्का प्रभारी मय हमराहीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि गौरी शंकर पुत्र स्व.राम बृक्ष उम्र करीब 40 वर्ष उनकी पत्नी श्रीमती उम्र करीब 38 वर्ष पत्नी गौरी शंकर व अनजीलिका उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री गौरीशंकर निवासीगण ग्राम चंदनचाफी थाना पनियरा जनपद महाराज शनिवार को लकड़ी बीनने/ बकरी चराने के लिए गाँव के पास जंगल में आये थे जहां तेज आंधी बारिश के कारण पेड़ गिरने से तीनों व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गये। कुछ समय पश्चात लड़की अनजीलिका को होश आने पर उसने देखा कि उसके माता पिता की मौके पर मृत्यु हो गई है।घायल अवस्था में लड़की अनजीलिका किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर उसके नीचे दबे दोनों व्यक्तियों की जाँच पड़ताल की तो पाया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस पर परिजन देर रात दोनों शव को लेकर अपने घर ले गए। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को रविवार को दी गई ।आज सूचना प्राप्त होने पर पुलिस स्वयं मृतक के घर उपस्थित आई है पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा पेड़ गिरने के कारण ही दबकर मृत्यु होना बताया जा रहा है ।
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में लग गई है। मृतक दंपत्ति गरीब परिवार के बताए जा रहे है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से मृत परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




