ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

लेहड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

पुरुषों-महिलाओं के लिए अलग प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और मंदिर परिसर सहित आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों, यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग प्रवेश एवं निकास व्यवस्था बनाई जाए, जिससे भीड़ का दबाव कम रहे और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने और प्रवेश-निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करने पर भी जोर दिया।

साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था पर जोर

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास नियमित साफ-सफाई कराने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार मोबाइल शौचालय स्थापित कराने के लिए नगर पंचायत बृजमनगंज को कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने मंदिर मार्ग पर यातायात सुचारु रखने, अनावश्यक जाम रोकने और वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तैयार रखने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता

जिलाधिकारी ने पार्किंग, बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले दिनों में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने को कहा। साथ ही अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!