रेलवे के पुल निर्माण मे बंधा लगाकर रोका नहर का पानी,खेतो की नमी बढने से फसल हो रहे बर्बाद,डीएम से मिले किसान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विकास खंड के गौनरिया बाबू के किसान नहर पर पुल निर्माण के दौरान नहर मे बंधा लगाकर पानी रोकने को लेकर जिलाधिकारी से मिले। किसानो ने डीएम को पत्र सौप नहर के बंधे को हटवाने की गुहार लगाई। किसानो ने जिलाधिकारी से कहा कि नहर के बीच बंधा लगाने से नहर का पानी इकट्ठा हो गया है और खेतो की नमी सूख नही पा रही है जिससे खेतो की कटाई नही हो पा रही है।
बता दे कि घुघली आनंदनगर रेलवे लाइन के लिए गौनरिया बाबू व रमपुरवा मध्य महराजगंज राजवाहा पर पुल निर्माण होना है। पुल निर्माण के लिए रेलवे की कार्यदायी संस्था व सिंचाइ विभाग द्वारा नहर मे मिट्टी डाल पानी का बहाव रोक दिया गया है। नहर मेबंधा लगने से पानी एकत्रित हो गया है। किसानो का कहना है कि नहर मे पानी का बहाव रुकने से खेतो मे अर्नव तूफान से हुई बारिश का पानी की नमी सूख नही रही है। किसानो का कहना है कि नहर मे पानी होने पर खेत नम रहते है ऐसे मे नहर का पानी फसलो को नुकसान पहुचा रहा है। किसानो ने डीएम से नहर मे लगे बंधे मे पाइप डालकर पानी का बहाव कराने की मांग की।किसानो का कहना है कि खेतो मे फसल गिरने से उन्हे आर्थिक नुकसान हो रहा है और रबी के फसल की बुआई मे विलम्ब हो रहा है जिससे उन्हे दोनो फसलो का नुकसान उठाना पडेगा। डीएम को सौपे पत्र मे सत्येद्र नरारायण शम्भू संत परमेश्वर रविद्र अवधराज अरुण परमानंद राम निवास श्रीप्रकाश राजू देवीदीन इस्लाम जवाहिर आदि किसानो ने उक्त समस्या के समाधान की मांग उठाई।




