महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पर प्रशासन का दावा खोखला

मंगलवार की रात 8 बजे से लोग सिलेंडर लेकर लगे लाइन में

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। भले ही जिला प्रशासन आंकड़ों का लेखा जोखा पेशकर कह रहा है कि जनपद में कहीं गैस सिलेंडर की कमी नहीं है लेकिन धरातल पर असलियत कुछ और ही है।पनियरा में एक मात्र गैस एजेंसी पर चार दिनों से गैस आई ही नहीं। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट में ही गैस नहीं है तो गैस की गाड़ी कैसे आएगी।क्षेत्र की जनता सैकड़ो की संख्या में रोज रहशुगुरु बागीचे में लोग लाइन लगाते थे और दोपहर बाद तक गाड़ी ना आने की जानकारी के बाद निराश होकर घर लौट जाते थे।

मंगलवार को दोपहर बाद करीब 150 सिलेंडर लदी गाड़ी आई ,और मौके पर लगभग चार सौ लोग लाइन लगाए थे।पुलिसबल के सहयोग से किसी तरह गैस बंटी लेकिन लगभग 250 लोग बिना गैस लिए मुंह लटकाए घर वापस चले गए। मंगलवार को करीब 8 बजे रात्रि में न्यूज पैच को जानकारी मिली कि कुछ लोग इसी रात में ही अभी से गैस सिलेंडर लेकर लाइन में लग गए है। इस सूचना पर न्यूज पैच रिपोर्टर मौके पर पहुंच कर वास्तविकता का पता लगाया तो वाकई लोग रात्रि के अंधेरे में बगीचे में अपना गैस सिलेंडर रखकर कीड़े मकोड़े काटने के रिस्क से बेखौफ होकर गैस सिलेंडर आपस में सहमति से कौन आगे है कौन पीछे रखकर सुबह होने और गैस की गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे। रात्रि में लाइन में पनियरा के बरगदवा निवासिनी लगभग 65 वर्षीया धनावती ने बताया कि उनके घड़े बियाह बा बाकी इंतजाम कब करब जब कुल समैया गैस लेहले में लग जाई। यह कहे जाने पर कि शादी ब्याह के लिए डी एम साहब ने अलग से व्यवस्था किया है।इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि हम घर के अकेले बाटी हम महराजगंज कैसे जाईब।

रात्री के अंधेरे में बगीचे में जान जोखिम में डालकर गैस के लिए लाइन लगाए लोग।

इसी तरह बरगदवा निवासिनी मोमिना खातून, पनियरा के ही विभिन्न टोलो व वार्डों के निवासी क्रमशः राजेश , अब्दुल कादिर,सोनू अंसारी,खैरुद्दीन,नसीम , रमजान व अरबाज आदि लाइन लगाकर रात्रि में ही खड़े थे।धीरे धीरे रात में ही गैस के लिए लोग खाना खा पीकर पूरी रात बगीचे में जान जोखिम में डालकर सोने की तैयारी से आने का सिलसिला जारी रहा। इस बावत एजेंसी के प्रोपराइटर से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।

बताते चलें कि पनियरा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया था कि अगर गैस की शत प्रतिशत होम डिलीवरी की जाए तो रात रात भर जग कर जनता लाइन नहीं लगती। इस पर रिपोर्ट लगाकर एक सक्षम अधिकारी द्वारा भेज दिया गया कि होम डिलेवरी की जा रही है।

आफताब आलम खान

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!