Uncategorized

सब इंस्पेक्टर बन कंटेट क्रिएटर ने लगाया भोजपुरी गाने पर ठुमका, पुलिस को युवती का कृत्य नही आया रास दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी  (वर्तमान पता– आजाद नगर, नगर पालिका परिषद महराजगंज) एक यूट्यूबर युवती द्वारा किसी लोक सेवक के पद पर नियुक्त न होते हुए भी उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी धारण कर सोशल मीडिया पर भोजपुरी गीत के साथ वीडियो अपलोड किया गया था। उक्त कृत्य से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।युवती के इस कृत्य पर मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली महराजगंज पर मु0अ0सं0 218/2026 धारा 204 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस की वर्दी पहन वीडियो वायरल करने की आरोपी युवती भिटौली थानाक्षेत्र की रहने वाली है और हाल मुकाम आजाद नगर नगरपालिका परिषद महराजगंज थाना कोतवली मे रहती है।युवती इण्टरमिडिएट की योग्यता धारण की है और सोशल मिडिया पर कंटेंट क्रिएटर के रुप मे कार्य करती है। सोशल मिडिया पर कटेंट बनाते समय जनपद पुलिस ने आमजनो से पुलिस वर्दी अथवा अन्य शासकीय प्रतीकों का अनधिकृत उपयोग न करें की अपील की है अन्यथा विधिक कार्यवाही करने कि चेतावनी दी है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!