Uncategorized
भीषण गर्मी के मद्देनजर सुबह 7.30से12.30बजे तक संचालित होंगे इंटर कलेज ,डीएम ने जारी किया आदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी ने इंटर कॉलेजों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
जारी निर्देश के अनुसार, जनपद के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय—राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, संस्कृत, सीबीएसई एवं आईसीएसई—में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए स्कूलों का संचालन अब अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सके।




