पेड़ से गिरने के कारण युवक की दर्दनाक मौत,गांव में शोक


पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार को एक युवक की आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सोमनाथ के रूप में हुई है।
परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गंगा प्रसाद अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उनकी छह बहनों की शादी हो चुकी है। करीब दो वर्ष पहले गंगा प्रसाद का विवाह हुआ था और उनकी नौ माह की एक बेटी अनुष्का है। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है।

घटना की सूचना मिलने पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




