महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

13 केंद्रों पर 8868 अभ्यर्थियों ने परीक्षा कक्ष में आरक्षी बनने को बहाया पसीना, बाहर चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नजर, सजाई चुस्त दुरुस्त फील्डिंग

डीएम व एसपी ने केन्द्रो का किया निरीक्षण, 554पुलिस कर्मी रहे मुस्तैद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद में प्रति पाली 5760 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली मे 4445 तथा द्वितीय पाली में 4423 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 8868 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि शेष 2652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जनपद के जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। मानक के अनुसार 1 पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 हेड कांस्टेबल ,202 कांस्टेबल तथा 104 महिला आरक्षियों,13 एलआईयू सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए 3 पुलिस उपाधीक्षक, 6 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी तथा 17 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मी लगाए गए।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी तैनात रहे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क ड्यूटी के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुधवार को तीसरे दिन भी परीक्षा सभी 13 केंद्रों पर आयोजित होगी इसमें भी कुल 11520 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने का इंतजाम किया गया है। दूसरे दिन की परीक्षा पूरी सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!