केद्र मे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के12वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ में जश्न,मंदिर मे पूजन-अर्चन कर की देश के प्रगति व समृद्धि की कामना

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन कर देश की प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने का अवसर मिलने पर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया।
नगर स्थित दुर्गा मंदिर में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, नागरिकों के सुख-समृद्धि तथा भारत के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और आगे भी विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। पूजन-अर्चन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी देश के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष फरीदा ईरम, सरोज पांडेय, मुरली निगम, सनन्दन पटेल, पवन अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, सन्नी अग्रहरी, अभय राज पांडेय, राम सेवक साहू, अश्विनी तिवारी, संजीव शुक्ला एवं राकेश अग्रहरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।




