महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

महराजगंज में आरोग्य मेले का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कृत पीपरा में आयोजित आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

निरीक्षण में पाया गया कि आरोग्य मेले में कुल 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 26 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त 14 अन्य मरीजों के परीक्षण की जानकारी भी दी गई। अपेक्षाकृत कम उपस्थिति और सीमित सेवाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने आरोग्य मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

दवा स्टॉक की जांच के दौरान सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, हेल्थ एटीएम के निष्क्रिय पाए जाने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए हेल्थ एटीएम को शीघ्र चालू कराया जाए।

केंद्र परिसर में दीवारों पर सीलन और साफ-सफाई की खराब स्थिति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रसव कक्ष के क्रियाशील न होने पर इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए जल्द से जल्द प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए।

टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम से जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि टीकाकरण कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए। साथ ही ई-कवच और यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत सही और समयबद्ध डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.एन. प्रसाद, मनोज कुमार मिश्रा, फार्मासिस्ट इम्तियाज अली सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!