दुस्साहस! हरियाणा से ठूठीबारी तक पहुच गयी शराब से लदी फोर व्हीलर,नेपाल बार्डर पर एसएसबी व आबकारी के हत्थे चढे तस्कर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र ३ वैभव कुमार यादव ठूठीबारी मार्केट में आबकारी टीम के सदस्यो के साथ गश्तरत थे । इसी बीच फ़ोन से दिल्ली नंबर की गाड़ी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार बरगदवा की तरफ़ से आने की सूचना मिली जिसमे भारी मात्रा में हरियाणा की शराब होने की बात कही गयी।
एसएसबी बरगदवा की टीम व आबकारी टीम ठूठीबारी मार्केट से लगभग 1 किलोमीटर पश्चिम (राजबारी, ठूठीबारी )पहुंच कर रोड पर बतायी गई गाड़ी का इंतज़ार करने लगे। थोड़ी ही देर में एबतायी गई गाड़ी से मेल खा रही गाडी पास आई जिसको टीम ने घेर कर रोक लिया गया। गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे थे जिनकी पहचान धीरेंद्र सिंह , सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह के रूप में हुई । ये तीनो व्यक्ति ग्राम जलसी पोस्ट हरनहिया थाना सैहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले हैं। इनकी गाड़ी की तलाशी से इंपोर्टेड श्रेणी विदेशी मदिरा की जब्ती हुई। इनके द्वारा गाड़ी जिसका नंबर DL8CY8503 था , में सीट के नीचे आपरिवर्तित चैम्बर बना रखा गया था जिसमे इन्होंने शराब भरी हुई थी।
पूछताछ में शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले की शराब की दुकान से खरीदी होने की जानकारी मिली और तस्करी कर बिहार ले जाने की योजना सामने आई। तस्कर हरियाणा से गोरखपुर नौतनवा होते हुए ठूठीबारी बॉर्डर क्रॉस करके वापस बिहार में सीतामढ़ी में प्रवेश करने वाले थे। इनकी गाड़ी से अलग अलग ब्रांड की कुल 149 बोतलें बरामद हुई। मौके पर ही इनको सील करके कब्जे में लिया गया और गाड़ी को धारा 72 आबकारी अधिनियम में जब्ती की कार्यवाही चालू की गई ।
तीनो अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज किया गया और एसीजेएम साहब के समक्ष पेश किया गया जहाँ से इनको आबकारी विभाग द्वारा 16 मई तक रिमांड पर लिया गया । वर्तमान में ये जिला जेल में निरुद्ध रखे गए हैं । इनके सभी कॉनटैक्ट्स और लिंक्स की जानकारी हासिल कर अन्य कार्यवाही प्रस्तावित है।
देवेंद्र
निचलौल




