संस्कार शाला का किया आयोजन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में बाल संस्कार शाला का आयोजन कर बच्चो में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान गायत्री परिवार के जिला संरक्षक मंगरू गुप्ता ने कहा शांतिकुंज हरिद्वार (गायत्री परिवार) द्वारा संचालित एक विशेष पहल है। इसमें 6 से 13 वर्ष के बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन जीने की कला सिखाने का एक पूर्णतः निःशुल्क कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास करना है। इसका उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिकता, समय प्रबंधन और रचनात्मकता विकसित करना है। प्रेरक कहानियों, खेलों, योग, और मंत्र जाप के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाता है।जिसमें नैतिक शिक्षा दी जाती है।
सांस्कृतिक और मूल्य विकास के लिए 6 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए जून माह मे प्रतिदिन 2 घंटे सुबह कक्षाएं चलेंगी।




