महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा 2883 ने छोड़ी परीक्षा

बारह केदो पर कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल व शांति ढंग से परीक्षा संपन्न

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जनपद के बारह केदो पर राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए कुल 5168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2285 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2885 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल व शांति ढंग से संपन्न हुआ । परीक्षा केदो का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी वि. / रा. डॉ प्रशांत कुमार एएसपी सिद्धार्थ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा जनपद के 12 केदो पर आयोजित की गई। परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा केदो पर प्रवक्ता पद के लिए पुरुष/ महिला संवर्ग के लिए हुई परीक्षा के पूर्व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सघन तलाशी ली गई। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बारह केदो पर हुई।

इस दौरान पंजीकृत 5168 परीक्षार्थी में से 2285 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2883 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए सभी केदो पर स्टेटिक वी सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा केदो का डीएम, एडीम, एएसपी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। साथ ही नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि सभी केदो पर परीक्षा सकुशल व शांति ढंग से संपन्न हुआ परीक्षा में 2883 परीक्षार्थीयो ने परीक्षा छोड़ दी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!