
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी 22 वर्षीय युवक चेन्नई से घर आते समय गायब हो गया। दो दिन बाद अयोध्या में मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी 22 वर्षीय एजाज अली चेन्नई में कमाने के लिए गया था। वहां पर बाइस दिन रहने के बाद तीन दिन पहले सरकारी बस से वह घर वापस अपने साथी लकमुद्दीन के साथ आ रहा था। अभी वह अयोध्या के पास तक ही पहुंचाथा कि अपने साथी को बिना बताये गायब हो गया। उसका साथी घर पहुंचने पर एजाज के परिजनों को घटना से अवगत कराया। लापता होने कि जानकारी मिलते ही परिजनों के हाथ पांव फूल गये और किसी अनहोनी को लेकर परेशान होने लगे ।
परिजन रविवार को अयोध्या पहुंच पुलिस को सूचना दे रहे थे, तभी एजाज अली के बस स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। एजाज को परिजन सोमवार की सुबह लेकर घर आये और घर आने के बाद परिजनों ने राहत की सास ली।
प्रमोद मौर्य




