केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा पिपरा कल्याण में निःशुल्क चिकित्सक शिविर का आयोजन
विशेषज्ञ चिकित्सको ने किया 446 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा 1 जुन 2026 दिन सोमवार को सदर क्षेत्र के पिपरा कल्याण में एक निःशुल्क चिकित्सक एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह, जनरल सर्जन डॉ. चितरंजन तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जीशान द्वारा 446 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया ।
मिली जानकारी के अनुशार शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ रक्तचाप (बीपी) एवं ब्लड शुगर की भी जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह ने महिलाओं को ल्यूकोरिया (सफेद पानी), एनीमिया, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं एवं अन्य स्त्री रोगों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उपचार कराने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की। वही जनरल सर्जन डॉ. चितरंजन ने लोगों को शल्य चिकित्सा से संबंधित बीमारियों, हर्निया, पित्त की थैली की पथरी एवं अन्य शल्य रोगों के लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
साथ ही सही चिकित्सक और हॉस्पिटल के चुनाव में बरते जाने वाले सावधानियों से अवगत कराया । शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. जीशान ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मौसमी बीमारियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता बताई और समय समय पर चिकित्सकों द्वारा परिक्षण करानें पर जोर दिया । शिविर में घुटने, कमर दर्द के मरीज़ अधिक रहें जिनकों प्राथमिक परिक्षण के बाद हड्डी रोग विभाग में दिखानें की सलाह दी गयी । शिविर का उद्देश्य मरीजों मे जागरूकता के साथ साथ मेडिकल कालेज की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना है । शिविर को सफल बनानें में आयोजन सूरज पटेल तथा अस्पताल के मज़बुद्दीन अली की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।
इस शिविर मे सभी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की देखभाल मे महत्वपुर्ण भूमिका निभाई । ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए मेडिकल कॉलेज के जनकल्याणकारी प्रयासों को सराहा ।
आर्यन श्रीवास्तव




