ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

महराजगंज में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन में 81.41 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज और सदर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के बाद मतपेटियां जमा कराने की प्रक्रिया पूरी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। गोरखपुर–फैजाबाद खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के अंतर्गत शुक्रवार को महराजगंज जनपद में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जनपद में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज और सदर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित पाई गई।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा मतदान के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

3,572 मतदाताओं में से 2,908 ने किया मतदान

जनपद में कुल 3,572 निर्वाचक पंजीकृत थे, जिनमें से 2,908 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 2,319 पुरुष और 589 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 81.41 रहा।

जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी मतदान कार्मिकों, संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वय और सहयोग से निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली।

मतपेटियां जमा कराने की प्रक्रिया की निगरानी

मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से मतपेटियों को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने की प्रक्रिया संचालित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मतपेटियां जमा कराने की प्रक्रिया की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी निर्धारित प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!