सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में मृत मिला तेंदुआ।
अबतक 2 तेंदुए की हुई मौत।

निचलौल, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत ग्रामसभा बजही के समीप आज सुबह ग्रामीणों ने एक मृत मादा तेंदुए को देखा यह बात धीरे-धीरे गांव में आग के तरफ फैल गई।
थोड़े ही देर बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गया इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डब्लूटी व वन विभाग जांच पड़ताल में जुट गई बताया जा रहा है। कि बिगत दो दिनों से दो तेंदुआ की मौत से निचलौल रेंज क्षेत्र में विभागीय हड़कंप मचा हुआ है।
इस मामले में क्षेत्री वन अधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम सभा बजही के समीप जंगल क्षेत्र में सागौन के बगीचे में एक मादा तेंदुए की शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि किसी बड़े जानवर के और छोटे जानवर के बीच काफी संघर्ष हुआ है। इसका निशाना देखा गया है संघर्ष के दौरान अपने बचाव के लिए छोटा तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने का प्रयास भी किया है। उसके शरीर पर विभिन्न जगह गंभीर चोट के निशान है। तेंदू के शव को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपने कब्जे में ले लिया गया है। तेंदुए के शव का पंचनामा भरकर जिला पशु चिकित्सालय ले जाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




