ओडीओपी योजना के तहत लकड़ी फर्नीचर टूलकिट प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 27 अक्टूबर को

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए लकड़ी फर्नीचर टूलकिट प्रशिक्षण योजना में स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
योजना का उद्देश्य पात्र अभ्यर्थियों को लकड़ी फर्नीचर क्षेत्र में प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।




