ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र
अधिशासी अभियंता को लो वोल्टेज की समस्या से भी कराया अवगत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया के ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर रात्रि में विद्युत कटौती की समस्या के निदान की मांग की है।
इस दौरान ग्रामीण विजय यादव, संदीप चौधरी एवं लक्की समेत कई ग्रामीणों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता विधुत को दिये गये में लिखा है कि पिछले 1 महीने से रात्रि में बिजली की बहुत कटौती हो रही है। अगर बिजली आती भी है तो मुश्किल से एक से दो घंटा ही रहती है। जिससे समस्त ग्रामवासी परेशान है। ग्रामीणों ने पत्र में लिखा है कि कभी-कभी गांव में रात्रि के समय लो – वोल्टेज की समस्या से भी ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है।
प्रमोद कुमार मौर्य




