परसामलिक पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार
एसएसबी बॉर्डर रोड से दबोचा गया, पॉक्सो की धाराओं में दर्ज था मुकदमा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में परसामलिक थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने पॉक्सो अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के क्रम में थाना परसामलिक पुलिस टीम को यह सफलता मिली। शनिवार को थाना परसामलिक पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी बॉर्डर रोड स्थित सेवतरी नाका के पास पहुंची। वहां से वांछित युवराज निवासी निवासी ग्राम झिंगटी टोला मुजहना, थाना परसामलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध थाना परसामलिक में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 137(2), 352, 351(3) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अब मामले की गहन विवेचना कर रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा है कि अपराध में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।




