
सिन्दुरिया,महराजगंज (न्यूज पैच )। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार टोला अमतहां के ग्रामीणों ने आगामी मोहर्रम त्योहार एवं ताजिया निर्माण व मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम निचलौल को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ग्रामसभा भागाटार टोला अमतहां निवासी मोबारक, आरिफ, प्रहलाद, शेषमणि, राहुल, मतीन, शैलेश, राजू, श्रवण, शमशुद्दीन, अकबर सहित तमाम ग्रामीणों ने एसडीएम निचलौल को दिये गये ज्ञापन लिखा है कि हमारे ग्रामसभा में हमेशा की तरह 3 वर्ष या 5 वर्ष के अंतराल में विशाल ताजिये का मेला लगता है, जिसमें ग्रामसभा के साथ क्षेत्रीय हिन्दू – मुस्लिम दोनों समुदायों का भरपूर सहयोग मिलता है और उक्त मेले में थकरी, लाठी व झूले का मनोरंजन आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। इस मेले में भीड़ काफी होती है, जिसको लेकर एसडीएम निचलौल से मेले के आयोजन को लेकर अनुमति मांगी है।
प्रमोद मौर्य




