केएमसी मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव के जन्मदिन समारोह का हुआ आयोजन,सुंदर पाठ कर की गई दीर्घायु की कामना
मरीजों में फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य और पोषण का दिया गया संदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के के.एम.सी मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सबसे पहलें हास्पिटल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उन्हें स्वास्थ्य और पोषण का संदेश दिया गया । इसके बाद अस्पताल के सभागार में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारीओं ने अपनें चेयरमैन के लिए शुभकामनायें दी और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की । कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सीईओ डॉ. एस.एम. रफिक ने कहा कि श्री विनय कुमार श्रीवास्तव जी ने हमेशा जनसेवा और समाजहित को सबसे आगे रखा है । महराजगंज मे चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र मे उनके द्वारा कियें गयें कार्य इसका परिणाम है । आज हजारों परिवारों को रोजगार देने के साथ साथ परोक्ष रूप से लाखों लोग लाभ प्राप्त कर रहे है । समय समय पर उनके मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनायें जैसे मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ,रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान ,गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए सहायता योजनाएँ संचालित होती रहती है । मेडिकल कॉलेज परिसर में डीन डॉ संकल्प द्विवेदी की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, एम बी बी एस छात्रों के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारियों ने केक काटकर वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत की ।
इस अवसर पर सभी चिकित्सक,अधिकारी और कर्मचारीयों मे उपस्थित हाेकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की शुभकामनायें दी । इस अवसर पर सभी मरीजों के लिए निशुल्क भोजन और
वृद्धाश्रम में सुन्दर कांड का पाठ और प्रसाद का वितरण किया गया।




