मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा को लेकर कांग्रेस करेगी देश बचाओ वोट बचाओ आंदोलन, पदयात्रा मशाल जुलूस निकाल करेंगे प्रदर्शन, दिल्ली के रामलीला मैदान मे होगी एतिहासिक रैलीःरफीक खान
काग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान के पूर्व मंत्री का जनपद मे हुआ आगमन,तय हुई आंदोलन की रणनीति

महराजगंज।(न्यूज पैच)। वोट बचाओ- देश बचाओ अभियान को गांव-गांव, गली गली, चौराहे चौराहे पहुंचाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार में मंत्री रहे वर्तमान विधायक रफीक खान और राज्य पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अनूप पांडे व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त किए।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रफीक खान ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और वोट चोरी पर निर्वाचन आयोग अपनी गलती सुधार कर वोट चोरी नहीं रोक देता है तब तक देश बचाओ वोट बचाओ आंदोलन चलता रहेगा, जननायक राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन में आज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ भाग ले रहा है और आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज करके चौराहे चौराहे से देश बचाओ वोट बचाओ पदयात्रा निकाली जाएगी , मशाल जुलूस निकल जाएंगे , गोष्ठियों भी आयोजित की जाएगी तथा हर तरह से लोगों को वोट चोरी के बारे में जागरूक किया जाएगा रफीक खान ने कहा की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें महाराजगंज के भागीदारी भी सैकड़ो की संख्या में रहेगी जिला अध्यक्ष विजय सिंह की तारीफ करते हुए रफीक खान ने कहा की जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज पूरी मजबूती के साथ वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कर रही है और अभी तक कई पदयात्राएं आयोजित करके लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है जिसमें राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विधान मंडल दल के नेता सहित कई नेताओं ने जगह-जगह होने वाले पदयात्रा में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक अनूप पांडे ने कहा कि आज कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क पर उतरने की आदत डाल चुका है अब कांग्रेस सत्ता की दहलीज तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिसमें हमारे नेता राहुल गांधी का बहुत बड़ा योगदान है उनके मार्गदर्शन में ही आज अटक से लेकर कटक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन को चला रहा है और मजबूती के साथ आने वाले दिनों में भी इस आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।
जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने आगंतुक नेताओं का आभार व्यक्त किया और लोगों को भारी संख्या में इस अभियान में भाग लेने की अपील की। प्रेस वार्ता में विशेष रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश पाल, कपिल देव शुक्ला जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोदसिंह ,डॉ अखिल अहमद अम्बरीष शाही, रामनारायण प्रसाद मोहम्मद गनी खान, गोविंद मिश्रा, सहित कई नेता उपस्थित रहे।




