ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सीएमओ ने टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज़ पैच)। सीएमओ डा. सुरेंद्र चौधरी ने बुधवार को पीएचसी पकड़ी, रम्हौली, महुअवा एवं अमहवा टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. के पी सिंह समेत समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में महुअवा सत्र पर 16 बच्चे और 8 गर्भवती महिलाओं का डीयू लिस्ट थे। सभी को शत प्रतिशत टीका करण कराया गया। साथ ही एचपीवी वैक्सीन पर विशेष ध्यान देने और ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को लगाने के लिए निर्देशित किया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




