मिठौरा बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षात्मक विकास खण्ड मिठौरा में बुधवार को खंड विकास अधिकारी राहुल सागर की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन सहित संबंधित विभागों के ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों के कार्यों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने आकांक्षात्मक विकास खंड के निर्धारित सूचकांक की विभागवार समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा ग्राम स्तर पर सभी आवश्यक सेवाओं को संतृप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय तथा सुरक्षित पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जहां भी कमियां हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाय। उन्होंने बैठक में ग्राम सचिवों को निर्देश दिये कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामवार कार्ययोजना तैयार करें तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करें।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौशल कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बिस्मिल्लाह , सहायक विकास अधिकारी एमआई नवीन चंद , सहायक विकास अधिकारी कृषि सतीश प्रजापति, एम फेलो चंद्रजीत वरुण, सर्वोत्तम विश्वकर्मा, अमरेंद्र राज यादव, सत्यम चौधरी, आशुतोष कुमार मौर्य, आशुतोष जायसवाल, सुनील गुप्ता, जयहिंद शर्मा, अशोक निगम, विशाल वर्मा, अश्वनी पटेल, राजन गुप्ता एवं संतोष गुप्ता सहित समस्त ब्लाक स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




