ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

स्वास्थ्य कर्मियों ने किया फायर मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों की दी जानकारी, स्वास्थ्य कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का किया अभ्यास

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के परिसर में शनिवार को एनक्वास प्रमाणीकरण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किये स्वास्थ्य कर्मियों ने आग से बचने का अभ्यास किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करना शामिल है।

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. डीएन सिंह बताया कि अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने पर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक बचाव के उपायों तथा आपदा प्रबंधन से हमेशा बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा शनिवार को अभ्यास कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर आग बुझाने का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।बीपीएम नवनीत उपाध्याय एवं बीसीपीएम अवनीश पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।

इस  दौरान अमित मिश्रा विवेकानंद मिश्रा, रिंकी राय, ओम प्रकाश , विनय कुमार, सुमन, मोहनी रौनियार, रंगेश कुमार, विकास प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी पटेल एवं रविंद्र यादव समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!