कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और पोषण स्तर को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल : ले. शेषनाथ
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई जन- जागरूकता रैली

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार महराजगंज स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शासन की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के द्वितीय चरण में एनसीसी कैडेटस एवं राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवको द्वारा विविध प्रकार जन जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, पोषण स्तर को बढ़ाने और आंतों के कृमि या पेट के कीड़ों के संक्रमण को खत्म करने के लिए मनाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है। यह हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को आयोजित किया जाता है, जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है। विद्यालय के लगभग 3648 छात्र /छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली भी खिलाई गई।इसी क्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा एक जन- जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिन्द्र यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । विद्यालय के कैडेटस एवं स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर, बैनर और हाथ में क्रीमी मुक्त जन- जागरूकता तख्ती पर लिखे नारों के साथ यह रैली विद्यालय से चौक छावनी से होते हुए ठेकी चौराहा से पुन: विद्यालय वापस आईं।
कार्यक्रम का संयोजन लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद और रामसुखी यादव तथा संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं कर्मचारी तथा अधिकांश छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




