महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

कमरें में अंधेरा रहा, आलमारियों का रखरखाव सही नहीं मिला

महराजगंज।(न्यूज पैच)।  जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत भवन बागापार में फार्मर रजिस्ट्री एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बागापार का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत बागापार में फार्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण के दौरान किसान संख्या की तुलना में कम फार्मर रजिस्ट्री होने पर निर्देश दिया कि पंचायत भवन में बैठकर कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांवों व टोले/ मजरों में डोर टू डोर भ्रमण कर किसानों को सरकार की नीतियों को बताये और फार्मर रजिस्ट्री को शत- प्रतिशत कराया जाय।

जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से बात चीत करते हुए अपील करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अति आवश्यक है फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही सारी सुविधाएं व सामग्री मिल सकेगी, कृषि हेतु अनुदान पर दहन,तेलहन,बीच व उर्वरक खाद्य व कृषि औषधि मिलेगा। जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नही होगा, उनको सरकारी सुविधाओं से वंचित होना होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, आरोग्य परम धनम बागापार में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय 16 मरीजों की स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात दवा दिया गया । स्वास्थ्य केंद्र भवन में लाइट की ब्यवस्था नही होने पर कमरें में अंधेरा रहा व आलमारियों की रखरखाव सही नहीं मिला,किचन की सफाई ब्यवस्था ठीक नही था कमरों में अनुपयोगी सामान पड़ा मिला अन्य सामग्रियों का रारखाव व भवन का रंग रोगन सही नहीं मिला, अग्नि शमन यंत्र सामने न रखकर,किचंन में मिलने पर नाराजगी जताई तथा निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र की ब्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय। आटो क्लियर मशीन भी बन्द मिला,जिसे ठीक कराकर चालू स्थिति में लाने हेतु निर्देशित किया।

————

08 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री किया गया था

जिलाधिकारी के फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अन्तर्गत निरीक्षण के समय 08 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री किया गया था जिसमें छोटेलाल पुत्र अधारे बरैटिहवा, भरत पुत्र राजबली व राघव पुत्र मकरू बागापार टोला पिपरा को फार्मर रजिस्ट्री प्रमाण पत्र दिया।

जिलाधिकारी द्वारा पंचायत भवन में उप जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम सभा में 29 मजरे थी परन्तु पुर्व में एक टोला गैर सिराजी होने के कारण 28 मजरे/टोले है। ग्राम पंचायत में कुल किसान 1658 है जिसमें 447 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री से लम्बित है । ग्राम सभा में 57 किसानों का नाम मिसमैच,74 किसान मृतक है जिनका वरासत होना है, तथा 27 किसान बाहरी है जिनका निवास अन्य तहसील के गांवों में है एवं 06 किसान भूमिहीन है।

———————

दवाओं की उपलब्धता व इंस्पायरी को देखा

जिलाधिकारी के निरीक्षण में दवाओं की उपलब्धता व इंस्पायरी को देखा। कुत्ता काटने की बचाव की दवा एण्टी रैबिज की इंस्पायरी डेट जनवरी 2027 तक मिला। एक अप्रैल 2026 से अब तक 08 महिला डिलेबरी हुआ है आज अंकिता देवी पन्ति गोविन्द की डिलेवरी हुआ पाया गया। जो दोनों जचा बच्चा स्वस्थ रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण में ग्राम पंचायत भवन फार्मर रजिस्ट्री में उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार सिंह,अपर तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्र प्रकाश गुप्ता, लेखपाल सुनिल कुमार यादव व भारी संख्या में ग्रामीण तथा स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. केपी सिंह, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आश्रय कुमार, नर्स नीलम चौहान,स्टाप नर्स शीला,आशा मीना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!