ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’

प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह बोले—देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में शनिवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सही अर्थों में लौहपुरुष थे। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने गृहमंत्री के रूप में आजादी के बाद देश के सामने खड़ी चुनौतियों का साहस और सूझबूझ के साथ सामना किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बारडोली सत्याग्रह में भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का परिचय दिया था।

उन्होंने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट हिमांशु पटेल, आदर्श, विपिन कुमार, अनंत तिवारी, नितिन यादव, अंजली सिंह, रोशनी मद्धेशिया, नीलाक्षी पाण्डेय, दिव्या और शिवकुमार सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार वर्मा तथा एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी की सक्रिय भूमिका रही।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!