टीम ने सीएचसी मिठौरा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
यूपीटीएसयू की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बौलिया राजा में किया समीक्षा बैठक

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम ने शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बौलिया राजा में पहुंचकर आशा, आंगनबाड़ी, सीएचओ एवं एएनएम के कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया।
साथ ही उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक को अवगत कराया और जल्द से जल्द सुधार कराने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने सीएचसी मिठौरा में चल रहे आशा आंगनवाड़ी प्रशिक्षण में प्रतिभा किया और टीकाकरण से संबंधित जानकारी दी।
टीम ने सीएचसी मिठौरा के वार्डो का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक शोध अधिकारी जहां आरा, सीएचसी अधीक्षक डा. डी एन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, विजय प्रताप सिंह, नवनीत उपाध्याय, अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, ममता पाठक, जमशेद, वीरेंद्र यादव एवं मनोज कुमार सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




