भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी का कटाक्ष
सोशल मिडिया पर रार, भाजपा समर्थक सपा की मानसिकता पर उठा रहे सवाल

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सोशल मिडिया पर समाजवादी पार्टी के पोस्ट पर बवाल मच गया है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के ऊपर एक विदादित पोस्ट शेयर किया है जिसमे उसने व्यक्तिगत टिप्पणी की है जो भाजपा कार्यकर्ताओ को नागवार लगी है।
समाजवादी पार्टी के पोस्ट पर नाराज भाजपा समर्थक नाराजगी व्यक्त कर रहे है और अमर्यादित टिप्पणी को सपा की ओछी मानसिकता बता रहे है। बता दे कि एक एक्सीडेंट मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गये थे और उस दुर्घटना का उनके ऊपर बहुत बुरा असर पडा था उसी दुर्घटना से हुए शारीरिक परेशानी को सपा ने मजाक के तौर पर उडाया है जिसकी बुद्धजीवी से लेकर आमजन तक निंदा कर रहे है।
सपा ने अपने पोस्ट मे राजनैतिक कटाक्ष तो किया है लेकिन उसके साथ व्यक्तिगत वार भी किया है। सोशल मिडिया पर वायरल सपा के पोस्ट की सच्चाई क्या है इसकी पुष्टि न्यूज पैच नही करता है लेकिन सोशल मिडिया पर सपा के कटाक्ष पर भाजपा समर्थको व आमजनो की रार ने भाजपा सपा के बीच तनातनी का एक मुद्दा दे दिया है।
फिलहाल सात बार से जीतते आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर टिप्पटी को लेकर लोग सपा पर भडास निकाल रहे है।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




