नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति की मेरुदंड है : डा . हरिंद्र यादव

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में नई शिक्षा नीति- 2020 की छठी वर्षगांठ पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति- 2020 भारत की शिक्षा नीति है, जिसे भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया। सन 1986 में जारी हुई नई शिक्षा नीति के बाद भारत की शिक्षा नीति में यह पहला बड़ा परिवर्तन है। नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति की मेरुदंड है। यह नीति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर आधारित हैंं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 27 अध्याय ओर 4 भागों मे विभक्त है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है।जुलाई 2020 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। यह नीति 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जगह आई है।इस नीति का उद्देश्य एक ऐसा शिक्षा तंत्र बनाना है जो भारतीय मूल्यों पर आधारित हो और जो सभी को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देकर भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने में मदद करे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगोली और मेहंदी का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




