महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सड़क निर्माण के इंतजार में बीत गए सात साल, सड़क आज भी बदल 

सात किलोमीटर की इस सड़क से गुजरते रूह कांप जाती हैं राहगीरों की ।

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौकिए नही ! यह पनियरा विधान सभा की सबसे महत्वपूर्ण भुवना खानपुर पकड़ियार बिशुनपुर मार्ग है। यह सात किलोमीटर की सड़क गड्डे व कीचड़ से सनी है । बरसात में सड़क गड्डे बन गए है ! इस सड़क निर्माण के इंतजार में सात वर्ष बीत गए सड़क से दुर्दशा का दंश झेलते हुए ।

20 गावों की लगभग 40 हजार की आबादी के लोग प्रभावित है । बरसात के समय मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीण व राहगीर परेशान है लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गम्भीर नहीं है। ऐसा नही की इसकी शिकायत नही हुई लेकिन इसे दुरुस्त नही कराया जा रहा है। शिकायत के बाद अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगता । इस सड़क से संबंधित जे ई कभी आते ही नही ।

उक्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों राहगीर आते जाते है, उक्त सड़क के आस पास पकड़ियार बिशुनपुर, मेदिनीपुर नारायण टोला, कोटिया , खुटा मैदान , खानपुर , चौमुखा , हराखा प्यास, खानपुर , भुवना भुवनी आदि गावो की यह मुख्य सड़क है । ग्रामीण हनुमान गुप्ता , आदर्श रौनियर , हरिकेश रौनियार , राजेश प्रसाद डाक्टर बलराम सिंह, मुन्ना पांडेय , महेंद्र पांडेय, मोहन यादव, विजय सिंह, आदि लोगो ने बताया कि बड़ा कष्ट होता है उक्त सड़क पर चलना।

इस संबंध पी डब्ल्यू डी के अभियंता संदीप यादव ने बताया कीवसड़क के चौड़ीकरण व निर्माण के लिए धन का आवंटन हो गया हे टेंडर की प्रक्रिया शुरू होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!